रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय चलने वाले "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य संबोधन में मनसुख मंडाविया ने कहा “देश का युवा यदि नशे से मुक्त हो तो वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा सहभागी बन सकता है। सरकार नशामुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।” कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, और देश निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर जागरूक किया जा रहा है।
