मैनचेस्टर में चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमों की प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी गई है। भारतीय टीम में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल किया गया है।24 वर्षीय अंशुल कंबोज भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बने। उन्हें पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने टेस्ट कैप सौंपी। पिछले साल रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल को आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद मौका मिला है।भारत की प्लेइंग इलेवन में करुण नायर की जगह साई सुदर्शन, नीतीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है।
कुलदीप यादव को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।भारत की प्लेइंग इलेवन:यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोजइंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चरओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 में हार और 5 ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया को यहां पहली जीत का इंतजार है। आखिरी बार 2014 में भारत इस मैदान पर एक पारी और 54 रन से हारा था।