वाराणसी में फर्जी सिम बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 117 सिम व 4 मोबाइल बरामद

कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर सेल और थाना चेतगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम बनाकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय मौर्या (32 वर्ष), निवासी चंदौली, हाल-भगवानपुर, लंका, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल कंपनी का पीओएस एजेंट था। वह कम पढ़े-लिखे लोगों को नेटवर्क खराब बताकर उनके नाम से फर्जी सिम एक्टिवेट कर लेता था।

और फिर उन्हें महंगे दामों पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों को भेज देता था।पुलिस ने उसके कब्जे से 117 सिम कार्ड (111 अनएक्टिवेटेड व 6 एक्टिवेटेड), 4 मोबाइल फोन और 3060 रुपये नकद बरामद किए हैं।आरोपी पर पहले से भी साइबर अपराध से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने टेलिकॉम कंपनी को आरोपी का पीओएस लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. एवं एडीसीपी साइबर नीतू काठ्यान के पर्यवेक्षण में की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post