भक्ति और उल्लास से महकेगी ब्रजभूमि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 16 अगस्त को होगा 5252वां भव्य जन्मोत्सव, रोशनी, झांकियों और जयघोष से सजेगा मथुरा

मथुरा में 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर को ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर एलईडी लाइट, झालरों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आकर्षक झांकियां भक्तों को अपनी ओर खींच रही हैं।जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही देशभर से श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। राजस्थान, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश सहित दूर-दराज़ के राज्यों से आए भक्त ठाकुरजी के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। 

सुरक्षा के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है, जबकि नगर निगम ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। कई श्रद्धालुओं ने यहां के आध्यात्मिक और भव्य माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि ठाकुरजी के दर्शन के बाद उन्हें आत्मिक सुकून मिला है। जन्माष्टमी की रात मध्यरात्रि में भगवान के प्राकट्य का विशेष पूजन होगा, जिसमें लाखों भक्त शामिल होंगे। साथ ही भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।इन दिनों ब्रजभूमि भक्ति और उल्लास से सराबोर है। मथुरा की गलियों में हर ओर ‘राधे-राधे’ और ‘कृष्ण-कृष्ण’ के जयघोष गूंज रहे हैं, मानो पूरा शहर एक आध्यात्मिक मेले में बदल गया हो। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post