वाराणसी रजिस्ट्री कार्यालय में पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी से हाथापाई, वकील संग विवाद के बाद समर्थकों संग फरार, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में भदोही के पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के साथ वकील का विवाद मारपीट में बदल गया। रजिस्ट्री फीस और पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान वकील ने अपने साथियों को बुला लिया और हाथापाई हो गई। पूर्व विधायक के गनर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मारपीट हो चुकी थी।विवाद की सूचना पर निबंधन कार्यालय के अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया। कैंट पुलिस को देखकर पूर्व विधायक अपने गनर और समर्थक के साथ मौके से निकल गए। 

मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और पूर्व विधायक के समर्थक इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।बता दें कि रवींद्र नाथ त्रिपाठी 2017 में भाजपा के टिकट पर भदोही से विधायक चुने गए थे, जबकि 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2007 में वे जौनपुर जिले की बरसठी सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में जीत चुके हैं और 2000 में सुरियावां ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post