स्वतंत्रता दिवस पर हेमा मालिनी की अपील ‘हर घर तिरंगा’ से जगाएं राष्ट्रप्रेम की लौ

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल आज़ादी का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा और कर्तव्य का संकल्प दोहराने का अवसर है।हेमा मालिनी ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें भारत को और आगे ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और त्याग का परिणाम है 

और हमें गर्व है कि हम विविधता में एकता की मिसाल बने इस देश के नागरिक हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेना केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि देशभक्ति की पहचान भी है।सांसद ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता, एकता और गर्व का प्रतीक है, जिसे सम्मानित करना हर भारतीय का कर्तव्य है।अपने संदेश के अंत में हेमा मालिनी ने ‘वंदे मातरम’, ‘जय हिंद’ और ‘जय भारत’ के नारे लगाकर राष्ट्रप्रेम का उत्साह बढ़ाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को जोश और गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post