ओवरब्रिज निर्माण में अवैध पत्थर नसफ की शिकायत, व्यापारियों का रोष SDM पिंडरा ने जांच के दिए निर्देश

पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फूलपुर–सिंधोरा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर व्यापारियों ने बड़ा मुद्दा उठाया। व्यापारियों जटाशंकर सिंह, अंजनी पांडेय एवं मनीष सिंह एडवोकेट ने प्रभारी अधिकारी तहसील पिंडरा उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि सेतु निगम के कर्मचारी ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बिना किसी प्रकार का सीमांकन कराए अवैध रूप से पत्थर नसफ कर रहे हैं। 

इस मनमानी से स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।व्यापारियों ने समाधान दिवस पर पहुंचकर अपने रोष को भी व्यक्त किया और उचित कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार कोलअसला को सौंपी और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post