श्री महामृत्युंजय व्यायामशाला में कुश्ती व दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

परंपरा और खेल संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से श्री महामृत्युंजय व्यायामशाला में रविवार को कुश्ती, दंगल, जोड़ी एवं गदा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहलवानों ने अपनी कला और दमखम का प्रदर्शन किया। अखाड़े में हुई जोरदार भिड़ंत को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता के दौरान अखाड़े में उतरे पहलवानों ने जहां पारंपरिक दांव-पेच से सभी का मन मोह लिया, वहीं नवोदित पहलवानों ने भी अपने हुनर से लोगों की वाहवाही बटोरी। 

विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' ने शिरकत की। उनका स्वागत पगड़ी पहना कर किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।आयोजन समिति के प्रमुख मनोज यादव ने मंच पर उपस्थित गणमान्य लोगों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल परंपरागत खेलों को जीवित रखते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों ने भी व्यायामशाला की इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post