लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 200 पार

स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टियों के बाद रविवार को दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से रेलवे की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक सभी बोगियां फुल रहीं और वेटिंग लिस्ट 200 से ज्यादा पहुंच गई।शनिवार सुबह जब यात्रियों ने रविवार के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश की तो कुछ ही मिनटों में सभी सीटें भर गईं। 

नतीजतन तत्काल कोटे में भी लंबी वेटिंग लग गई और अधिकांश यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका।शनिवार को वाराणसी से लखनऊ होते हुए चंडीगढ़ के लिए लेकिन इनमें भी स्लीपर और एसी क्लास की सीटें तुरंत वेटिंग में चली गईं।दिल्ली लौटने वाले यात्रियों ने कहा कि छुट्टियों के बाद भीड़ हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार हालात और ज्यादा बिगड़े। तत्काल टिकटों से भी कोई राहत नहीं मिली। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे ने पहले से पर्याप्त तैयारी नहीं की, जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post