वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुआ, सट्टा, वेश्यावृत्ति, गौ-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और स्पा सेंटर की आड़ में हो रहे अनैतिक कार्यों पर सख्त कार्रवाई हो।अपराधियों के फोटो-बायोडाटा (नाम, पता, आपराधिक इतिहास सहित) थानों में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।शोहदों व हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।हर थाना क्षेत्र में यूनिक नम्बर युक्त बीट चार्ट बनाया जाएगा।महिला अपराधों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
साइबर अपराध को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराधियों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जाए। इसके लिए साइबर थाना व सेल के पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा और आमजन को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण थानेदारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। किसी भी घटना को छोटा समझकर अनदेखा करना स्वीकार्य नहीं होगा।बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, एसीपी, डीसीपी, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
