प्रतापगढ़ बॉक्सिंग चैंपियनशिप युवा मुक्केबाजों का जलवा, कई जिलों के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्रतापगढ़ में आयोजित अंडर-17 और अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों में इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, गया और वैशाली के मुक्केबाज विजयी रहे।

42-46 किग्रा : संत विवेकानंद इटावा ने जेपी एजुकेशन कन्नौज को हराया। बीबीएस इंटर कॉलेज प्रयागराज ने कार्तिक जायसवाल पर जीत दर्ज की।

46-48 किग्रा : सीएट पब्लिक स्कूल वाराणसी के कृष्णा गुप्ता और हरीबंधु स्कूल वाराणसी के आदर्श सिंह विजयी रहे।


48-50 किग्रा : प्रयागराज के नैतिक पाल (पं. रामचंद्र पब्लिक स्कूल) और विवेक केसरवानी (विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल) ने शानदार प्रदर्शन किया।

50-52 किग्रा : सनबीम स्कूल वाराणसी के शुभांश यादव और बीबीएस इंटर कॉलेज प्रयागराज के अर्पित चौधरी ने जीत हासिल की।

28-30 किग्रा : डीपीएस गया और बीएसकेडी पब्लिक स्कूल गरहवा के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

30-32 किग्रा : आरपी मेमोरियल स्कूल वैशाली के विष्णु कुमार गिरी और सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी के शशांक यादव विजेता बने।इस प्रतियोगिता ने साफ कर दिया कि यूपी-बिहार के युवा मुक्केबाजों में जबरदस्त टैलेंट और जोश है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post