भिखारीपुर में SOG-2 की बड़ी कार्रवाई, पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा देह-व्यापार पकड़ा गया, आपत्तिजनक सामग्री और शक्तिवर्धक दवाएं बरामद

वाराणसी कमिश्नरेट की SOG-2 टीम ने चितईपुर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर इलाके में पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह-व्यापार के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मौके से 8 महिलाएं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भागने की कोशिश कर रहे संचालक को भी मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस की तलाशी में वहां से आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं और इस धंधे से जुड़ी अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह ठिकाना स्पा मालिक सूरज पांडेय से जुड़ा है, जिसके स्पा संचालक मनीष सहित 3 युवकों को SOG ने हिरासत में लिया। 

बिल्डिंग स्पा संचालन के लिए सूरज को किराये पर दी थी, जहां इस तरह की गतिविधियां चलाई जा रही थीं।पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद मोबाइल फोन, दस्तावेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस संभावित अन्य ठिकानों और फाइनेंसिंग के तार खंगाल रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, आम लोगों और मकान मालिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को कमरा या बिल्डिंग किराए पर देने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह कार्रवाई न केवल एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए SOG की सख्त और लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post