डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 14वीं बार पैरोल मिल गई है। वह पिछले 8 सालों में कुल 326 दिन जेल से बाहर रहा है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बार-बार दी जा रही पैरोल को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि राम रहीम को राजनीतिक लाभ के लिए रियायतें दी जा रही हैं, वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में उसका आचरण अच्छा रहा है, इसी आधार पर उसे बार-बार छुट्टी दी गई।
वर्तमान पैरोल हरियाणा सरकार की सिफारिश पर दी गई है, और इसे लेकर एक बार फिर विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है।
Tags
Trending