मेरठ टोल प्लाज़ा पर हंगामा: टोलकर्मियों ने जवान को पीटा, लोगों में उबाल

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाज़ा पर बड़ा बवाल हो गया।भारतीय सेना के जवान कपिल को टोलकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सामने आते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। टोल प्लाज़ा पर आए दिन ऐसी घटनाएँ सामने आती रहती हैं। आरोप है कि टोल कंपनियाँ ऐसे कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं, जो प्राइवेट गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं।

स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि सरकार को इस तरह की घटनाओं पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि जिन टोलकर्मियों या कंपनियों के खिलाफ हिंसक घटनाएँ सामने आती हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका जैसी कठोर धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए।ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post