सिग्नल कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला

लखनऊ से गोरखपुर और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर 18 अगस्त को ऑटोमैटिक सिग्नल लगाने का काम होगा। इस तकनीकी कारण से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।रेलवे ने इस काम के दौरान 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इनमें सबसे अहम लखनऊ-गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस है, जो 19 अगस्त को नहीं चलेगी। इसके अलावा गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस को भी 18 अगस्त को निरस्त कर दिया गया है।कई लंबी दूरी की गाड़ियां लखनऊ होकर गुजरती हैं। 

ब्लॉक की वजह से रेलवे ने इन्हें गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा लाइन से डायवर्ट कर दिया है। इनमें छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-आजमगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ये बदलाव मुख्य रूप से 18 और 19 अगस्त को प्रभावी रहेंगे।डायवर्ट की गई ट्रेनों का बभनान स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को दिक्कत होगी। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर और बिहार की ओर सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन कैंसिल या डायवर्जन के चलते अतिरिक्त समय और परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post