पतंजलि का इतिहास यहीं से मिलता है बृजभूषण शरण सिंह का तीखा कटाक्ष

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयानबाजी को लेकर विवादों में हैं। बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए उन्हें “काना” कह दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा – “रामदेउवा, जिसके नाम पर कमा खा रहा है, वह रामदेव काना… उसके पतंजलि का इतिहास यहीं से मिलता है।” उनके इस कथन के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे बेहद असंवेदनशील और व्यक्तिगत टिप्पणी बताते हुए निंदा की है तथा कहा है कि जनप्रतिनिधियों को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। 

वहीं बृजभूषण समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यंग्यात्मक कटाक्ष था, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।सोशल मीडिया पर भी इस बयान का वीडियो वायरल हो चुका है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने इसे बाबा रामदेव और पतंजलि पर सीधा हमला बताया तो कई यूजर्स ने इसे राजनीति का स्तर गिराने वाला बयान कहा। लगातार बढ़ते विवाद के बीच अब सबकी निगाहें बाबा रामदेव की ओर हैं कि वह इस मामले पर कब और कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराएगा और सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post