भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का ऐलान सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह घोषणा होते ही उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।नड्डा ने कहा कि गठबंधन की ओर से गहन विचार-विमर्श और परामर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर सहमति बनी है। उन्हें भाजपा के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों का भी समर्थन प्राप्त है। जेडीयू जैसे प्रमुख सहयोगी ने भी उनके नाम पर हामी भर दी है।चुनाव प्रक्रिया व तारीखें  चुनाव आयोग के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितम्बर 2025 को होगा। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त और नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। 

मतदान संसद भवन में होगा और इसमें लोकसभा व राज्यसभा के निर्वाचित एवं नामित सदस्य शामिल होंगे। मतदान गोपनीय बैलेट से होगा।सी.पी. राधाकृष्णन का परिचय तमिलनाडु से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकृष्णन दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर आसीन हैं। संगठन और संसदीय राजनीति दोनों में उनका लंबा अनुभव है। उन्हें एक सर्वस्वीकार्य और अपेक्षाकृत कम विवादित चेहरा माना जाता है, यही वजह है कि एनडीए ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और एनडीए की संख्याबल को देखते हुए राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि विपक्ष की ओर से उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय आना बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post