मिर्जापुर में छेड़खानी और मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर में रमईपट्टी क्षेत्र में हुई छेड़खानी और वकील से मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिशन कंपाउंड निवासी जॉन सैमसन सिंह की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर तरकापुर निवासी शनी सोनकर, मुकेश सोनकर, मनीष सोनकर, मोहित सोनकर और जग्गा उर्फ दिनेश सोनकर को गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post