पद्म विभूषण छन्नूलाल मिश्र अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ा

मिर्जापुर में पद्म विभूषण से सम्मानित उपशास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण उन्हें एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया। वे पिछले सात महीनों से बिस्तर पर हैं और फिलहाल काशी छोड़कर महंत शिवाला क्षेत्र में अपनी बेटी प्रो. नम्रता मिश्र के साथ रह रहे हैं।उनकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कई डॉक्टरों के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

डॉक्टरों ने बताया कि बढ़े हुए शुगर लेवल के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएँ हो गई थीं। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना, साथ ही मां विंध्यवासिनी से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।पंडित छन्नूलाल मिश्र आजमगढ़ में जन्मे और बनारस को अपनी कर्मभूमि बनाया। वे किराना घराना और बनारस घराना की गायकी के प्रमुख कलाकार हैं। वे 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी प्रस्तावक भी रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2020 में पद्म विभूषण, 2010 में पद्म भूषण और 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post