मड़िहान में फर्जी दस्तावेज से कब्जा, महिला का मकान गिराया, तीन पर केस

मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में फर्जी दस्तावेज के जरिए एक महिला का मकान गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ऊषा देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी कृष्ण पाल सिंह, उनकी पत्नी सरिता देवी और पुत्र बिक्रम सिंह ने फर्जी पट्टा बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि तत्कालीन एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के फर्जी हस्ताक्षर से पट्टा तैयार किया गया। आरोपियों ने पहले कब्जा खाली करने की धमकी दी और फिर बुलडोजर से मकान को गिरा दिया। 

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। प्रथम सिविल जज जुडिशियल न्यायालय के आदेश पर मड़िहान थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने फर्जी दस्तावेज़ बनाकर जमीन हड़पने की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post