उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज ने सहायक अभियान अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा-2025 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 182 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है।विस्तृत विज्ञापन 16 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसमें आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, आवश्यक प्रमाणपत्र, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण और आयु सीमा में छूट आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।पदों की संख्या आवश्यकता और परिस्थितियों के आधार पर घटाई या बढ़ाई जा सकती है। सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद ही आवेदन करें। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण और आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
