चंदौली में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पड़ाव चौराहे से 50 मीटर तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं खड़े होने चाहिए। सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।स्कूल बसों की नियमित जांच की जाएगी, जिसमें फिटनेस, फायर सेफ्टी, सीट बेल्ट और स्पीड गवर्नर की जांच शामिल है।
बिना हेलमेट वाहन चलाने या गलत दिशा में चलने पर भी सख्त कार्रवाई होगी।मुख्य चौराहों पर बैरियर लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। समयबद्ध तरीके से सभी प्रमुख मार्गों और बाजारों में यातायात ड्यूटी की जाएगी। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे आम जनता से शालीन व्यवहार करें। बैठक में एएसपी अनंत चंदशेखर, एएसपी दिगम्बर कुशवाहा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश भी मौजूद थे।
