भदोही डायट में शिक्षकों की प्रतियोगिता, 5 चयनित शिक्षक राज्य स्तर पर जाएंगे

 भदोही के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में षष्ठम कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक शिक्षकों ने प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित से जुड़े टीएलएम (शिक्षण सामग्री) का प्रदर्शन किया, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान, गणित और सामाजिक विषय से संबंधित शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य विकास चौधरी ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने शिक्षकों को रचनात्मक और नवाचारी टीएलएम, क्राफ्ट और पपेट्री में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रतियोगिता के नोडल और संयोजक डाइट प्रवक्ता शशांक शेखर यादव और अरविंद सोनकर रहे। मूल्यांकन समिति में डॉ. राजेश पांडे, रामआशीष यादव और अंजली सिंह शामिल थे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच शिक्षकों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। समापन पर डाइट प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. चांदनी सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, वंदना भारती, जयप्रकाश, राजीव सिंह, भानु प्रकाश, योगेंद्र यादव, कुतुबुद्दीन खान, जे.के. सिंह और गौरव कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post