कंटेनर की चपेट में आई महिला, नाती की भी मौत

कपसेठी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बाराडीह गांव के सामने कालिका धाम-भाऊपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 40 वर्षीय उषा देवी को कुचल दिया। हादसे के समय वह अपने बीमार नाती को गोद में लेकर सेवापुरी अस्पताल दवा दिलाने जा रही थीं। मौके पर ही उषा देवी की मौत हो गई। उस समय बच्चे को कोई चोट नहीं आई थी। हालांकि देर रात बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दादी-पोते की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर तेज रफ्तार में आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। फिलहाल वाहन और चालक पुलिस की हिरासत में हैं।घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहा, जिसे मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझा-बुझाकर खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post