वाराणसी में इंडियन ऑयल टैंकरों से तेल चोरी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट की SOG-2 टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ और भीटी इलाके में इंडियन ऑयल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को हुई कार्रवाई में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें टैंकर चालक भी शामिल हैं।पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से लोकेशन ट्रेस कर छापेमारी की, जिससे किसी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद पटेल (मिर्जापुर), दिनेश पटेल, दीपक गुप्ता, अजय, भुवनेश्वर पाल (चंदौली), आशीष सिंह उर्फ पप्पू, दीपक कुमार सरोज (जौनपुर) और राजेश सिंह (भदोही) के रूप में हुई है। 

छापेमारी में पुलिस ने 525 लीटर चोरी का डीजल, ₹36,200 नकद, रिपीट मशीन, तेल नापने के बर्तन और कई ड्रम बरामद किए।डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी तेल चोरी की जानकारी मिली है, जिसकी जांच चल रही है। इस कार्रवाई में जिला आपूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल के अधिकारी भी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post