एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान बंगलूरू जाने वाला था और इसमें 143 यात्री सवार थे। टेकऑफ से ठीक पहले पायलट को गड़बड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद विमान को रनवे से रोककर वापस एप्रन पर खड़ा कर दिया गया।करीब तीन घंटे तक इंजीनियरों ने खराबी दूर करने की कोशिश की, लेकिन समस्या ठीक नहीं हो सकी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। देर रात एयरलाइंस ने यात्रियों को नजदीकी होटलों में ठहराने की व्यवस्था की।
कुछ यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर रिफंड ले लिया। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को अगले दिन दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। अचानक हुई इस परेशानी से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
Tags
Trending
