चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक विपिन मौर्य की मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर गांव के रहने वाले थे।गुरुवार को विपिन बाइक से मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे लोहे की चादरें लदे एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ने विपिन को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता राज नारायण ने बताया कि विपिन किसी जरूरी काम से सोनपुर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
Tags
Trending
