मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। यदि 72 घंटे में पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Tags
Trending
