अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की समीक्षा

नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इस क्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वर्तमान में नवरात्र का त्यौहार चल रहा है। आज पांचवां नवरात्र और साथ ही जुम्मे की नमाज का दिन भी है। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैअपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर के सभी धार्मिक स्थल और पंडालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके तहत सनातन इंटर कॉलेज पंडाल में जाकर आयोजकों से बैठक की गई और कार्यक्रमों के संचालन, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।शिवहरी मीना ने कहा, “हमने विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर दालमंडी तक का फुट पेट्रोलिंग किया। वहां उपस्थित लोगों से बातचीत कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। 

साथ ही शहर में सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हों।”उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विशेष योजना बनाई गई है। भीड़ अधिक होने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जेंट प्लान तैयार किया गया है ताकि आम जनता को दर्शन और पंडालों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।अपर पुलिस आयुक्त ने सभी से अपील की, कि वे अपने सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने में पुलिस का साथ दें।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post