बीएचयू में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीप प्रज्वलित कर तथा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।यह विशेष प्रदर्शनी 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पाठकों और दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-दर्शन, सिद्धांतों, संघर्ष और योगदान पर आधारित पुस्तकें, शोध ग्रंथ, पत्रिकाएं और विशेषांक प्रदर्शित किए गए हैं। गांधी से संबंधित विषय – जीवन परिचय, समाज सुधार, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वराज्य, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण पर आधारित साहित्य प्रमुख आकर्षण हैं।शास्त्री से संबंधित पुस्तकें – संस्मरण, संसदीय भूमिका, ऐतिहासिक भाषण, विचारधारा और सादगीपूर्ण जीवन-दर्शन को रेखांकित करती हैं।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण महात्मा गांधी द्वारा महामना मालवीय को लिखे गए दुर्लभ पत्र, गांधी-शास्त्री के छायाचित्रों का संकलन और दोनों महापुरुषों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री व चलचित्र का प्रदर्शन है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल पुस्तकों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के दो महानायकों की विचारधारा और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post