काशी के औरंगाबाद स्थित प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा नक्कटटैय्या रात्रि का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामलीला के मंचन में लक्ष्मण जी ने रावण की बहन शूर्पनखा की नाक काटने का प्रसंग प्रस्तुत किया। इसके बाद नक्कटटैय्या का भव्य शोभायात्रा निकाला गया। इस बार नक्कटटैय्या में कई आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं। कानपुर से आई माँ काली की झांकी और नाटीइमली की माँ दुर्गा की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। रात्रि लगभग 10 बजे शुरू हुआ यह जुलूस सिदगिरीबाग से होते हुए सोनिया, औरंगाबाद पानी टंकी, लहंगपुरा, शेख सलीम फाटक, पुराना पान दूरीबा, औरंगाबाद पाली, रामलीला मैदान से गुजरता हुआ लम्सा पर जाकर संपन्न हुआ।जुलूस को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। पूरा इलाका “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाशपति त्रिपाठी, रामराज जी, मुन्ना सिंह, संकट दादा, राहुल चौधरी, गप्पू सिंह, विजय मौर्या, शैलेश त्रिपाठी, भोला त्रिपाठी, राष्ट्र विश्वकर्मा, अर्जुन यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
