भक्ति गीतों पर थिरकीं महिलाएं, डांडिया-गरबा नाइट में छाया उत्साह

नवरात्रि के पावन अवसर पर कबीर नगर महिला मंडल और कबीर नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में सामुदायिक भवन में डांडिया नाइट का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। महिलाओं ने भक्ति गीतों की धुन पर डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा की आराधना की। “हे मां अर्पित करूं प्रणाम, कर्म करूं मानुष बनूं ऐसा दे वरदान...” के संकल्प के साथ कार्यक्रम में भक्ति और उमंग का संगम देखने को मिला।डॉ. पद्ममजा महेता और डॉ. पल्लवी शर्मा ने कार्यक्रम का मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांडिया डेकोरेशन के साथ-साथ एकल नृत्य प्रतियोगिता और झूम के लकी ड्रॉ भी आयोजित हुए।कार्यक्रम का संचालन सीमा अग्रवाल और रेनू अग्रवाल ने किया। 

जयंती जायसवाल, प्रीति, पिंकी दूबे, राधा आंटी, काजल, हर्षिता, हिमानी, वंशिका, प्रियंका, मनीषा, अलका, मंजू, नीलम, दीक्षा, अनन्या, आरती, पलक सहित कई महिलाओं और बच्चों ने अपनी सहभागिता से आयोजन को खास बनाया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शशि अस्थाना ने दिया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post