बीएचयू आयुर्वेद विभाग में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता अभियान, ईसीजी जांच और नि:शुल्क दवा वितरण

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों का ईसीजी परीक्षण किया गया और हृदय रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।लोगों को बताया गया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि वे अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट का व्यायाम ज़रूर करें।

कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुनंदा ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव और लापरवाही, हृदय रोगों की सबसे बड़ी वजह बन रही है। ऐसे में सभी लोगों को योग और आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार ही आसन और व्यायाम करना चाहिए।अभियान के अंतर्गत आए हुए लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।विश्व हृदय दिवस पर यह पहल लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने की दिशा में अहम कदम साबित हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post