नवरात्र पंचमी पर माता बागेश्वरी देवी का भव्य पूजन

शारदीय नवरात्र के पंचम दिन  जैतपुरा स्थित माता बागेश्वरी देवी का विधिवत पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के जयकारों के बीच दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। 

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता की आराधना की तो वहीं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।नवरात्र की तिथि अनुसार रविवार माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। उनका मंदिर संकटा गली में स्थित है, जहां विशेष अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल लगातार नवरात्र के पर्व को उल्लासमय बना रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post