कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे कचहरी, वकील–पुलिस विवाद पर जानी समस्याएँ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वकील–पुलिस विवाद के परिप्रेक्ष्य में वाराणसी कचहरी पहुंचे। कचहरी पहुँचते ही अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।अजय राय ने बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनके विचार सुने। उन्होंने चौकियों पर जाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझा। अधिवक्ताओं ने भी उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया।इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अधिवक्ताओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

न्याय व्यवस्था की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। अधिवक्ताओं की समस्याएँ पार्टी की प्राथमिकता हैं और उनके सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस अधिवक्ताओं के साथ हर समय खड़ी रही है और आगे भी साथ देगी।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता–पुलिस विवाद पर अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की माँग की थी। पत्र के बाद जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई थी।कचहरी आगमन पर दोनों बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने अजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके रुख की सराहना की। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, महामंत्री राजेश गुप्ता, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post