राहुल और गांधी परिवार पर टिप्पणी के बाद अनिल राजभर के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता अनिल राजभर द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गांधी परिवार पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सत्ता के मोह में अनिल राजभर गांधी परिवार जैसे बलिदानी घराने का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीति कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का योगदान भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अविस्मरणीय है। 

ऐसे परिवार की अवमानना करना राजनीतिक संवेदनशीलता की कमी और सोच की गिरावट को दर्शाता है।राघवेंद्र चौबे ने आगे कहा कि अनिल राजभर का बयान भाजपा में बने रहने की राजनीतिक मजबूरी और रोज़ी-रोटी बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि 11 वर्षों के शासन में लोकतंत्र की आवाज़ दबाई गई और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार प्रतिबंध लगाए गए।कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी संवैधानिक हनन और मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं को उजागर कर रहे हैं, जिससे भाजपा और उसके सहयोगियों में बेचैनी और बौखलाहट बढ़ गई है। यही कारण है कि वे मर्यादाहीन टिप्पणियों का सहारा ले रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post