नवरात्रि के पावन अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज में डांडिया और गरबा की रंगारंग धूम देखने को मिली। कॉमर्स विभाग के मंच वॉइस ऑफ कॉमर्स एवं स्पर्श के तत्वावधान में स्व. पीएन सिंह यादव मेमोरियल हॉल में आयोजित फोक एवं डांडिया डांस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गुजराती लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया।डांडिया प्रतियोगिता में बरनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंखुड़ी दवे द्वितीय और श्रेया शर्मा व नव्या बरनवाल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं फोक डांस प्रतियोगिता में धनराम गौतम, सूर्यान्शु यादव और अंचल भदौरिया की टीम ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर अपूर्वा महंता और तृषा कमल की जोड़ी रही, जबकि बरनवाल, प्रियंका वर्मा और श्रेया शर्मा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिवांग पाल को भी तृतीय स्थान पर चुना गया।
विजेताओं को विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ दुबे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. तरु सिंह एवं डॉ. प्रियंका बहल ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. सोनल कपूर और डॉ. गोपाल चौरसिया शामिल रहे।इस अवसर पर उपाचार्य प्रो. राहुल, प्रो. संजय साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. शान्तनु सौरभ सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
