उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को गाजीपुर का दौरा करेंगे। वह सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उनके दौरे का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करना और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना है। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपमुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और उनके क्रियान्वयन व जमीनी प्रभाव का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
दोपहर 1:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे गाजीपुर से प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Tags
Trending