फिल्म सैयारा का गाना ‘बर्बाद’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने के लेखक और कंपोजर ऋषभ कांत ने हाल ही में कहा कि यह गाना शुरू में किसी फिल्म के लिए नहीं बनाया गया था। उन्होंने इसे साल 2021 में लिखा और 2022 में एक इंडिपेंडेंट लेबल को दिया, ताकि इसे पॉप सॉन्ग की तरह रिलीज किया जा सके।ऋषभ ने बताया कि गाने को मोहित सूरी के म्यूजिक सुपरवाइजर यश आनंद ने मोहित सूरी तक पहुंचाया। मोहित सूरी को यह गाना पसंद आया और उन्होंने इसे सैयारा फिल्म में शामिल करने का फैसला किया। उन्होंने गाने में बदलाव कर अतिरिक्त इंस्ट्रूमेंट्स हटा दिए और इसे सिर्फ गिटार और एक आवाज के साथ पेश करने का सुझाव दिया।ऋषभ कांत ने कहा कि मोहित सूरी की फिल्मों के गाने उन्हें प्रेरित करते आए हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में यह तय किया कि वे सच्चाई और सादगी के साथ संगीत बनाएंगे। उन्होंने अपने परिवार का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया और उनकी मेहनत सैयारा के गाने ‘बर्बाद’ की सफलता से सार्थक हुई।