कचहरी परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच तीखा विवाद हो गया। इस घटना के बाद वकीलों ने जिला पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दी।वकीलों ने कचहरी परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस का रवैया वकीलों के प्रति असहयोगात्मक और अपमानजनक है, जिससे अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है।
विवाद बढ़ने के बाद मामला सिर्फ वाराणसी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रदेश के कई जिलों के वकीलों ने भी इस आंदोलन को समर्थन देना शुरू कर दिया है।अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक पुलिस प्रशासन उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं करता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगी।अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
Tags
Trending
