शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 501 कन्याओं के पांव पखारकर उन्हें देवी स्वरूप मानकर पूजन-अर्चन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवरात्रि के दौरान कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजने की परंपरा हमारी संस्कृति और संस्कारों की धरोहर है। मिशन शक्ति अभियान इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है।
Tags
Trending
