धर्मनगरी काशी में गोवर्धन पूजनोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों, घरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की। जगह-जगह गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर भक्तों ने दीप प्रज्वलित किए और आरती कर भगवान से सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना की।पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ गोवर्धन कथा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से पूजा कर अपने परिवार और भाइयों की दीर्घायु की प्रार्थना की।कथा के अनुसार, जब इंद्रदेव ने मूसलाधार वर्षा कर ब्रजवासियों को संकट में डाल दिया था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कानी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी की रक्षा की थी। तभी से यह पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
Tags
Trending

