उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां 5 साल का एक मासूम बच्चा 22 फीट ऊंचे मकान की छत से गिर गया। गिरने के दौरान वह नीचे बनी नाली में जा गिरा, जहां लगा सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया।घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से नाली में फंसे सरिए को काटकर अलग किया। जब सरिया पेट से निकालने की कोशिश की गई, तो बच्चा दर्द से कराह उठा।इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कानपुर के रिजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की जान बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन करना होगा, जिसका खर्च करीब 5 लाख रुपये आएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने चंदा जुटाकर करीब 2.8 लाख रुपये एकत्र किए, जिसके बाद ऑपरेशन संभव हो पाया।
डॉक्टरों की टीम ने करीब 7 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद बच्चे के पेट से सरिया सफलतापूर्वक निकाल लिया। चिकित्सकों ने बताया कि अब बच्चा खतरे से बाहर है, लेकिन उसके शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर और आंतरिक अंगों में गंभीर चोटें हैं। फिलहाल उसे आईसीयू में मॉनिटरिंग पर रखा गया हैं।

