श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अखंड रामायण पाठ आयोजित

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न राम-सीता, महर्षि वाल्मीकि और हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य शुभारंभ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इकौना विकास खंड के टड़वा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर में किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर अखंड रामायण पाठ का उद्घाटन किया।इस अवसर पर संस्कृति एवं सूचना विभाग के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के संदेशों और रामायण के मूल्यवान शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाना था।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद वासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण महाकाव्य भारतीय जनमानस की जीवन रेखा है। यह हमें चरित्र, धर्म, न्याय, नीति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post