बिहार चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहरसा और दानापुर में रैलियों को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने 'विकास बनाम बुर्का' की नई बहस छेड़ते हुए विपक्ष पर फर्जी मतदान कराने और बिहार की विकास गति को रोकने का आरोप लगाया।दानापुर में सीएम योगी ने यूपी के माफिया मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं को जहन्नुम में भेजा गया, जबकि आरजेडी के सहयोगी सपा अराजकता फैलाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की, और आरजेडी ने खुद को उसी कांग्रेस के हाथ में गिरवी रख दिया।सहरसा में उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार की छवि को धूमिल करना चाहते हैं। उनका मकसद विकास नहीं, बल्कि बुर्का है, ताकि वे फर्जी वोट डालकर गरीबों के अधिकारों पर डकैती कर सकें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह साजिश सफल नहीं होगी।सीएम योगी ने बिहार और यूपी के रिश्ते को राम-जानकी के समान बताया और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने 1990-2005 के जंगलराज और परिवारवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौर में बिहार की आध्यात्मिक भूमि अपराध और परिवारवाद की चपेट में आ गई थी।योगी ने RJD और कांग्रेस पर घुसपैठियों को फर्जी मतदान का अधिकार देने और गरीबों के हकों पर डकैती करने का आरोप भी लगाया।
Tags
Trending