काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष और श्री अन्नपूर्णा मठ के महंत शंकरपुरी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा और दीपावली अमावस्या की तिथि पर ही धूमधाम से आयोजित होगी। महंत शंकरपुरी ने यह भी कहा कि इस बार किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए — दीपावली 20 अक्टूबर को ही होगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को प्रमाण पत्र, लैपटॉप और सिलाई मशीन वितरित किए। मुख्यमंत्री की ओर से 50 लाख रुपये का अनुदान भी ट्रस्ट को प्रदान किया गया है, जिससे चार नए कमरे बनेंगे। महंत शंकरपुरी ने बताया कि उनके ट्रस्ट की ओर से निशुल्क सिलाई मशीन और कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बार इन्हीं प्रशिक्षित बच्चों में से 250 को सिलाई मशीन और 15 को लैपटॉप प्रदान किए गए।

