बीएचयू शिक्षा केंद्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा केंद्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आंतरिक लेखा परीक्षकों के सामान्य पुल के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपेश गहलोत, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), KVS मुख्यालय ने मालवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में से चयनित 5 क्षेत्रीय कार्यालयों — वाराणसी, लखनऊ, भोपाल, आगरा और जबलपुर से आए लेखा परीक्षक भाग ले रहे हैं।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके क्षमता निर्माण (capacity building) और लेखा परीक्षण कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के आंतरिक लेखा परीक्षक पूरे वर्ष विभिन्न विद्यालयों में जाकर लेखा परीक्षण करते हैं और उनकी रिपोर्ट तैयार करते हैं। ऐसे में इस तरह की कार्यशालाएं उनकी दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post