फ़िरोज़ाबाद में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात इनामी बदमाश नरेश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बदमाश नरेश हाल ही में जेल ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।जानकारी के मुताबिक, नरेश दो करोड़ रुपये की बड़ी लूटकांड का मास्टरमाइंड था और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। शनिवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार होने के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।
Tags
Trending

