सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर आज एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब कोर्ट में एक सुनवाई चल रही थी। आरोपी वकील अचानक नारों के साथ खड़ा हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा — “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”.
इसके बाद उसने CJI की ओर जूता फेंक दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने तुरंत उसे नियंत्रित कर लिया और हिरासत में ले लिया। इस घटना के दौरान कोर्ट में मौजूद लोग चौंक गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बावजूद CJI की अदालत ने कार्यवाही यथावत जारी रखी। पुलिस ने आरोपी वकील को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुप्रीम कोर्ट परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Tags
Trending

