अलीगढ़ में सनसनी: बाइक शोरूम मालिक की हत्या में महामंडलेश्वर पूजा शकुन और पति अशोक का नाम सामने, पुलिस तलाश में जुटी

अलीगढ़ के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय का नाम सामने आया है। अभिषेक के पिता ने अशोक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जबकि पुलिस पूजा को तलाश रही है और अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक शूटर को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि हत्या की सुपारी पूजा और अशोक ने दी थी और गोली उसके साथी आसिफ ने चलाई थी। पूजा गुप्ता के पिता आरआर आजाद सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज के प्रिंसिपल रहे हैं। 2006 में उनके खिलाफ आरोप लगे और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, जिसके बाद पूजा ने कॉलेज में हंगामा किया और छत से कूदने की धमकी दी थी। पूजा ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से गणित में पीएचडी की और यहीं उनकी मुलाकात अशोक पांडेय से हुई। दोनों ने 2008 में घर से भागकर लव मैरिज की और पूजा ने अपना नाम बदलकर पूजा शकुन पांडेय रख लिया। गाजियाबाद में पूजा ने गणित की प्रोफेसर के रूप में जॉब की, लेकिन 2012 में एक छात्रा के लव जिहाद में फंसने और सुसाइड के बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने अपने पिता के नाम पर NGO ‘एहसास आजाद हिंद सामाजिक कल्याण समिति बनाया और हिंदुत्व की विचारधारा में सक्रिय हुई।

 2017 में संन्यास लिया और तलाक के बावजूद अशोक के साथ रही। 2018 में उसने सनातन हिंदू न्यायपीठ स्थापित किया और खुद मुख्य न्यायधीश बनी। 2019 में महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने की घटना में भी पूजा और अभिषेक का नाम आया था। पूजा की हाथरस के गांव कचौरा में पैतृक जमीन थी, जिससे उसकी मुलाकात अभिषेक गुप्ता से हुई। इस हत्या कांड ने अलीगढ़ में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post